देश की खबरें | टैक्सी ड्राइवर की हत्या में पत्नी, उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऋषिकेश पुलिस ने एक जुलाई से लापता एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी तथा उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ऋषिकेश, 26 जुलाई ऋषिकेश पुलिस ने एक जुलाई से लापता एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी तथा उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

ऋषिकेश के पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि 40 वर्षीय नरेंद्र राठी की हत्या मामले में उसकी 32 वर्षीय पत्नी पूजा राठी और 23 वर्षीय युवक अमन कुमार को कल गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, सेना का मुंहतोड़ जवाब.

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की निशान देही पर नरेंद्र का शव बरामद करके फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

धोनी ने बताया कि मृतक के पिता भोपाल सिंह ने 10 जुलाई को नरेंद्र के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने पूजा से सख्ती से पूछताछ की जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पति की लाश भी बरामद करवा दी।

यह भी पढ़े | लश्कर कमांडर इश्फाक रशीद के अंत के बाद अब श्रीनगर का कोई निवासी आतंकी रैंक का नहीं: JK पुलिस.

उन्होंने बताया कि राठी शराब पीकर पूजा से मारपीट करता था और इसी बीच पूजा के प्लंबर का काम करने वाले अमन से प्रेम संबंध हो गये।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई को पूजा और अमन ने योजना बनाकर उस समय नरेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी जब वह शराब के नशे में बेसुध होकर घर लौटा। बाद में दोनों आरोपियों ने पूजा राठी के घर के शौचालय के गड्ढ़े में उसकी लाश छुपा दी और फिर ऊपर से फिर से सीट और टाइल लगा दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\