देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में करंट लगने से युवक की मौत मामले में पत्नी और चचेरे भाई को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी और चचेरे भाई को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी और चचेरे भाई को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि दोनों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उत्तम नगर स्थित माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से करण देव की मौत के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, महिला और उसका साथी (जो करण के चाचा का बेटा है) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके साथी ने करण को नींद की गोलियां देने के बाद बिजली का झटका देकर मार डाला। हत्या के बाद वह पास में ही अपने ससुराल वालों के घर गई और उन्हें बताया कि करण की मौत हो गई है जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) में मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया है।

बुधवार को करण के छोटे भाई कुणाल देव ने पुलिस से संपर्क कर अपने भाई की मौत की परिस्थितियों पर संदेह व्यक्त किया।

पुलिस ने बताया कि देव को करण की पत्नी और उसके साथी के बीच 'चैट' मिली है, जिसमें उन्होंने हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या की सज़ा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड