विदेश की खबरें | विस्कॉन्सिन पुलिस के अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गोलीबारी की यह घटना रविवार शाम करीब पांच बजे हुई और एक सेलफोन पर बनाए गए घटना के वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किया गया।

गोलीबारी की यह घटना रविवार शाम करीब पांच बजे हुई और एक सेलफोन पर बनाए गए घटना के वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किया गया।

इस वीडियो क्लिप को सड़क के दूसरी तरफ से बनाया गया है और इसमें एक अश्वेत व्यक्ति फुटपाथ पर चलते हुए अपनी गाड़ी के सामने की तरफ आता है और ड्राइवर के तरफ वाला दरवाजा खोलता है तभी उसकी तरफ बंदूक ताने उसके पीछे आ रहा अधिकारी उस पर चिल्लाता है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील.

जैसे ही व्यक्ति चालक की तरफ वाला दरवाजा खोलकर अंदर झुकता है, एक अधिकारी पीछे से उसकी शर्ट पकड़कर पीछे खींचता है और गाड़ी पर गोलियां चलाना शुरू कर देता है। गवर्नर ने इस व्यक्ति की पहचान जैकब ब्लेक के तौर पर की है। सात गोलियों के चलने की आवाज सुनी जा सकती है यद्यपि यह स्पष्ट नहीं है कि अश्वेत व्यक्ति को कितनी गोलियां लगीं और मौके पर मौजूद तीन में से कितने अधिकारियों ने गोलियां चलाईं। गोलीबारी के दौरान एक अश्वेत महिला को सड़क पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ब्लेक को मिलवाकी के एक अस्पताल में ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर थी। विज्ञप्ति में हालांकि उसके नाम का जिक्र नहीं किया गया है। तीनों अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है जो गोलीबारी के घटनाओं में शामिल अधिकारियों के मामले में सामान्य प्रक्रिया है।

यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.

गोलीबारी की घटना के बाद शहर में अशांति देखने को मिली और करीब 1,00,000 लोग सड़कों पर आ गए। रविवार देर रात कई गाड़ियों में आगजनी की गई और कइयों के शीशे तोड़ दिये गए। उग्र भीड़ की कई जगहों पर सुरक्षाकर्मियों से झड़प भी हुई।

पुलिसकर्मी और स्वात वाहन सड़कों पर गश्त कर रहे थे और प्रशासन ने सुबह सात बजे तक कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। मौके पर मौजूद संवाददाताओं के मुताबिक कुछ जगहों पर लोगों के समूह को हटाने के लिये आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया।

गवर्नर टोनी इवर्स ने रविवार रात एक बयान जारी कर ब्लेक नाम के व्यक्ति पर गोली चलाए जाने की घटना की निंदा की और कहा, “हमारे पास यद्यपि अभी पूरा विवरण नहीं है लेकिन हम यह निश्चित रूप से जानते हैं कि वह पहला अश्वेत शख्स नहीं है जिसे हमारे राज्य या देश में सुरक्षाकर्मियों द्वारा निर्दयतापूर्वक गोली मारी गई है या जिनकी हत्या हुई है।”

विस्कॉन्सिन न्याय विभाग मामले की जांच कर रहा है और उसने घटना या संबंधित अधिकारियों को लेकर कोई जानकारी दिये बगरै सिर्फ इतना बताया कि संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है।

गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आया कि आस पास की सड़कों पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और पुलिस पर चिल्लाने लगे। लोगों को ‘‘ न्याय नहीं, शांति नहीं’’ के नारे लगाते हुए भी सुना गया। कुछ लोगों ने पुलिसवालों पर कुछ चीजें फेंकीं और उनकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया।

ब्लेक की साथी लाकिशा बूकर ने डब्ल्यूटीएमजे-टीवी से संबद्ध एनबीसी को बताया कि उसके और ब्लेक के तीन बच्चे गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे थे जब पुलिस ने उसे गोली मारी।

बूकर ने कहा, “उस व्यक्ति ने उसे उसकी शर्ट से पकड़ लिया और दूसरी तरफ देखा और उसे गोली मार दी। गाड़ी में पीछे बैठे बच्चे चिल्ला रहे थे।”

बाद में रविवार को जॉर्ज फ्लॉयड, ब्रेओना टायलर और अन्य अश्वेत लोगों की पुलिस गोलीबारी में मौत के बाद हुए व्यापक प्रदर्शनों की तर्ज पर प्रदर्शनकारियों ने केनोशा आउंटी पब्लिक सेफ्टी बिल्डिंग की तरफ मार्च किया जहां पुलिस और काउंटी शेरिफ विभाग का कार्यालय है।

अधिकारियों ने पूरी इमारत को घेर कर रास्ता बंद कर दिया था और कुछ अधिकारी छत पर भी तैनात थे।

इमारत के बाहर सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई।

इवर्स ने इस बीच संकेत दिये हैं कि वह गोलीबारी पर आगे कार्रवाई करने की मंशा रखते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\