देश की खबरें | भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच क्यों ना हो: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ को लेकर मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, तो उनकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए।

नयी दिल्ली, सात मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ को लेकर मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, तो उनकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2017 में नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद का साथ छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें इन घोटालों के जवाब नहीं मिल रहे थे।

उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के जवाब आने चाहिए या नहीं?

भाजपा मुख्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘आज जब इन घोटालों पर आरोप पत्र दाखिल हो चुका है और जांच चल रही है, तो फिर यह हाय-तौबा क्यों?

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान चारा घोटाला के संबंध में लालू प्रसाद के खिलाफ जनहित याचिकाएं दायर की गई थीं। एक याचिका भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और दूसरी याचिका जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा दायर की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘लालू प्रसाद को घोटालों के चार मामलों में दोषी ठहराया गया था और कुछ मामलों में अपील लंबित है। उस समय भी यही आरोप लगाए गए थे कि भाजपा के आरोप बेबुनियाद हैं।’’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘नीतीश बाबू को खुद को बिहार का सुशासन बाबू कहना बंद कर देना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने बिहार राज्य को पीछे धकेल दिया है, जनता जल्द ही उन्हें सबक सिखाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट