देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार गठबंधन सहयोगियों को भीड़ एकत्र करने की अनुमति क्यों दे रही: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य की महाविकास आघाड़ी (एमवीए)सरकार कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों के अनुपालन के संबंध में अलग-अलग मापदंड अपना रही है।

मुंबई, 18 फरवरी महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य की महाविकास आघाड़ी (एमवीए)सरकार कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों के अनुपालन के संबंध में अलग-अलग मापदंड अपना रही है।

साथ ही पूछा कि राज्य सरकार उसके गठबंधन सहयोगियों को भीड़ एकत्र करने की अनुमति क्यों दे रही है?

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार अपने गठबंधन सहयोगियों को भीड़ एकत्र करने की अनुमति दे रही है जबकि कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए अन्य लोगों से भीड़ एकत्र नहीं करने की अपील कर रही है।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 बचाव नियमों का अनुपालन करने और भीड़ एकत्र नहीं करने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमने उनसे कहा है कि उन्हें अपने सहयोगी दलों को भी यही संदेश देना चाहिए। उन लोगों को भी कोविड-19 बचाव नियमों का पालन करना चाहिए।’’

फडणवीस महाराष्ट्र के नए कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर निशाना साध रहे थे, जो पदभार संभालने के बाद राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें