विदेश की खबरें | डब्ल्यूएचओ ने ओमीक्रोन का मुकाबला करने में मदद के लिए विशेषज्ञ दल दक्षिण अफ्रीका भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने निगरानी एवं संपर्कों की पहचान की कोशिशें तेज करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन का केंद्र समझे जाने वाले गौतेंग प्रांत में विशेषज्ञों का एक दल भेजा है। दक्षिण अफ्रीका संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है।

जोहानिसबर्ग, तीन दिसंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने निगरानी एवं संपर्कों की पहचान की कोशिशें तेज करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन का केंद्र समझे जाने वाले गौतेंग प्रांत में विशेषज्ञों का एक दल भेजा है। दक्षिण अफ्रीका संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है।

कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में सामने आया। अब भारत समेत दुनिया के कम से कम 24 देशों में यह फैल चुका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ्रीका के क्षेत्रीय आपात निदेशक डॉ. सलेमगुये ने बृहस्पतिवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘हम निगरानी एवं संपर्कों का पता लगाने में मदद करने के लिए गौतेंग प्रांत में एक दल तैनात कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि एक दल पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में जीनोम क्रमसंरचना पर काम कर रहा है।

पिछले एक सप्ताह में करीब 80 फीसद संक्रमण गौतेंग प्रांत से सामने आये हैं और यह प्रांत दक्षिण अफ्रीका का आर्थिक केंद्र है। बृहस्पतिवर को 11,500 नये मामले सामने आये थे और बुधवार को 8500 मामलों की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देश में मध्य नवंबर में रोजाना औसतन 200-300 मामले सामने आ रहे थे।

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) ने संवाददाताओं को बताया कि करीब 75 फीसद नमूनों में नये स्वरूप की पुष्टि हुई है।

एनआईसीडी में क्लीनिकल माइक्रोबायोलोजिस्ट एन्नी वोन गोट्टबर्ग ने कहा, ‘‘ नवंबर में हमने 249 की (जीनोम) क्रम संरचना करायी और 183 में ओमीक्रोन का मामला पाया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\