जरुरी जानकारी | व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन ने कल्पतरु, अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 2,000 करोड़ रुपये के ठेके दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन ने गुरुग्राम में अपनी आगामी आवास परियोजना के लिए अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को 2,000 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य के ऑर्डर दिए हैं।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई रियल एस्टेट कंपनी व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन ने गुरुग्राम में अपनी आगामी आवास परियोजना के लिए अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को 2,000 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य के ऑर्डर दिए हैं।

कंपनी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर 20 एकड़ में एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी, जिसमें करीब 1,700 अपार्टमेंट होंगे।

पहले चरण में कंपनी ने करीब 1,400 अपार्टमेंट बिक्री के लिए पेश किए हैं। अपार्टमेंट की कीमत 6.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन के संस्थापक नवदीप सरदाना ने कहा, “हमने इस परियोजना के निर्माण के लिए कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को शामिल किया है।”

कंपनी ने वेस्टिन रेजिडेंस को गुरुग्राम लाने और इस आगामी संपत्ति का प्रबंधन करने के लिए मैरियट इंटरनेशनल के साथ पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

सरदाना ने कहा, “हम इस ब्रांडेड लक्जरी आवासीय परियोजना वेस्टिन रेजिडेंस गुरुग्राम को विकसित करने के लिए लगभग 5,500-6000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।” इस प्रस्तावित निवेश में भूमि की लागत, निर्माण व्यय और अन्य शुल्क शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\