देश की खबरें | भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सफ़ेद बाघिन 'रिद्धि' की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में कई वर्षों से आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण रही 15 वर्षीय सफ़ेद बाघिन 'रिद्धि' की मौत हो गई।

भोपाल, 19 सितंबर भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में कई वर्षों से आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण रही 15 वर्षीय सफ़ेद बाघिन 'रिद्धि' की मौत हो गई।

एक पशुचिकित्सक ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसकी मौत संभवतः वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के कारण हुई है।

रिद्धि को चार वर्ष की आयु में एक पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत इंदौर चिड़ियाघर से वन विहार लाया गया था।

पंद्रह वर्षीय इस सफ़ेद बाघिन को एक बाड़े में रखा गया था और वह राष्ट्रीय उद्यान में आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक थी।

उद्यान के वन्यजीव पशु चिकित्सक अतुल गुप्ता ने बताया, ‘‘पिछले दो दिनों से बाघिन ने अपना नियमित भोजन नहीं किया था, जो उसके लिए सामान्य बात थी। बुधवार तक वह अपने बाड़े में सामान्य दिख रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह वह बेहोश पाई गई।’’

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के बाद रिद्धि को मृत घोषित कर दिया गया तथा शव का पोस्टमार्टम करने के बाद नियमानुसार उसे दफन कर दिया गया।

गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बाघिन की मौत का कारण वृद्धावस्था के कारण आंतरिक अंगों का काम करना बंद कर देना है।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Live Streaming In India: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs South Africa,  T20 World Cup 2026 51st Match Prediction: सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, सम्मान के लिए उतरेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 51st Match Preview: आज जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\