विदेश की खबरें | फ्लोरिडा के स्टोर में श्वेत हमलावर ने की गोलीबारी, तीन अश्वेत लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शेरिफ टी के वाटर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उसे (हमलावर को) अश्वेत लोगों से नफरत थी। इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि हमलावर किसी बड़े समूह का हिस्सा था।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शेरिफ टी के वाटर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उसे (हमलावर को) अश्वेत लोगों से नफरत थी। इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि हमलावर किसी बड़े समूह का हिस्सा था।’’

वाटर्स ने बताया कि हमलावर ने ‘डॉलर जनरल स्टोर’ में हमला करने के लिए एक पिस्तौल और एक एआर-15 अर्द्धस्वचालित राइफल का इस्तेमाल किया।

गोलीबारी अपराह्न दो बजे से ठीक पहले एडवर्ड वाटर्स यूनिवर्सिटी के पास एक डॉलर जनरल में हुई। एडवर्ड वाटर्स यूनिवर्सिटी ऐतिहासिक अश्वेत यूनिवर्सिटी है।

हमलावर ने एक पत्र छोड़ा है, जिसके आधार पर जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने जैकसनविले में एक वीडियो गेम प्रतियोगिता के दौरान एक अन्य बंदूकधारी द्वारा किए गए हमले की घटना के पांच साल पूरे होने के मौके पर गोलीबारी की। उस हमले में भी बंदूकधारी ने दो लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

शेरिफ वाटर्स ने बताया कि हमलावर पड़ोसी क्ले काउंटी से आया था और हमले से कुछ समय पहले अपने पिता को एक संदेश भेजा था जिसमें लिखा था कि वह अपना कंप्यूटर देखें।

उन्होंने बताया कि हमलावर के पिता को कंप्यूटर पर कुछ लेख मिले और परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन गोलीबारी इससे पहले ही शुरू हो चुकी थी।

इस हमले ने अश्वेत अमेरिकियों को निशाना बनाकर अतीत में किए गए हमलों की दुखद यादों को ताजा कर दिया है और इससे समुदाय में भय पैदा होने की आशंका है। इससे पहले 2022 में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक श्वेत हमलावर ने अश्वेतों को निशाना बनाकर किए हमले में 10 लोगों की हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\