देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के दौरे में राष्ट्रपति ने काफिला रुकवाकर लोगों से मिलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को मंदिर दर्शन के बाद काफिला रुकवाकर वाहन से उतरीं और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बिलासपुर (छत्तीसगढ़), एक सितंबर छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को मंदिर दर्शन के बाद काफिला रुकवाकर वाहन से उतरीं और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति ने शुक्रवार को बिलासपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर रतनपुर की प्रसिद्ध मां महामाया शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की।

उन्होंने बताया कि जब मुर्मू रतनपुर में दर्शन के बाद बिलासपुर शहर में स्थित गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रवाना हुईं तब सड़क किनारे ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और बच्चे राष्ट्रपति के काफिले को देखने के लिए मौजूद थे। ग्रामीणों को सड़क किनारे देखकर राष्ट्रपति ने काफिले को रुकवाया और वाहन से उतरकर लोगों की भीड़ तक पहुंची तथा हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट दी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति को अचानक अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि जनता से मिलने के बाद राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि रतनपुर में मंदिर दर्शन के दौरान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया था और यहां आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया था। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। मां महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहां पर दोनों नवरात्रों में भव्य मेले का आयोजन होता है।

राष्ट्रपति दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर बृहस्पतिवार को रायपुर पहुंची थी। बृहस्पतिवार को उन्होंने रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

बिलासपुर के रतनपुर में मां महामाया का दर्शन करने और यहां के गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह रायपुर लौट गईं। राष्ट्रपति ने राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा की तथा शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट