देश की खबरें | बर्फबारी, बारिश के चलते पूर उत्तराखंड में ठंड की लहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भारी बर्फबारी हुई और निचले इलाकों में बारिश से ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई।

देहरादून, पांच जनवरी उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भारी बर्फबारी हुई और निचले इलाकों में बारिश से ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई।

उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमुनोत्री में भी लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई।

ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग सुक्की टॉप से लेकर गंगोत्री मंदिर तक कई स्थानों पर बर्फ से अवरुद्ध हो गया जहां कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइन फटने की सूचना मिली।

भारी बर्फबारी ने जिले के हर्षिल, मोरी, बड़कोट और उपला तकनौर इलाके में जनजीवन को प्रभावित किया। राजमार्ग अवरुद्ध रहने के साथ गंगोत्री और जिले के सीमावर्ती इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारी वीनू वीएस ने बताया कि एजेंसी उत्तरकाशी में राजमार्ग को साफ कर रही है।

बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी बर्फबारी जारी है। वहीं, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फ गिर रही है और बारिश हो रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया कि चमोली जिले के ऊंचाई वाले करीब 70 गांवों में बुधवार को बर्फबारी हुई। देहरादून सहित पहाड़ी और मैदानी इलाकों के निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने के साथ बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

उसने कहा है कि 2,200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित छिटपुट स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\