अडानी हों, अंबानी हों या फिर जय शाह, हम सभी का स्वागत करेंगे: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार सभी उद्योगपतियों का स्वागत करेगी, फिर चाहे वह अडानी हों, अंबानी हों या फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह, क्योंकि राज्य में रोजगार और निवेश की आवश्यकता है.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

जयपुर, 8 अक्टूबर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार सभी उद्योगपतियों का स्वागत करेगी, फिर चाहे वह अडानी हों, अंबानी हों या फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह, क्योंकि राज्य में रोजगार और निवेश की आवश्यकता है.

गहलोत ने शनिवार को ‘इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन’ के दूसरे दिन संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “चाहे अडानी हों, अंबानी हों या फिर अमित शाह के बेटे जय शाह, हम सभी का स्वागत करेंगे. हम रोजगार और निवेश चाहते हैं.” मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को गौतम अडानी को लेकर एक मुद्दा बनाया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, “मैं इसकी निंदा करता हूं. इसे मुद्दा बनाना भाजपा को महंगा पड़ेगा.” यह भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार कद्दावर, किसी को रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता: राहुल गांधी

‘इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन’ के उद्घाटन समारोह के दौरान गहलोत द्वारा उद्वोगपति गौतम अडानी की तारीफ करने के बाद शुक्रवार को भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा था. अडानी उन उद्योगपतियों में शामिल हैं, जिनके नाम का जिक्र राहुल गांधी अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केवल बड़े उद्योगपतियों की मदद करने का आरोप लगाते समय करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड