जरुरी जानकारी | जहां से भी सही भाव पर तेल मिलेगा, हम खरीदेंगेः पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि दुनिया का तीसरा बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश भारत को जिस जगह से भी भरोसेमंद एवं वाजिब भाव पर तेल मिल सकता है, वह खरीदेगा।

बेंगलुरु, छह फरवरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि दुनिया का तीसरा बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश भारत को जिस जगह से भी भरोसेमंद एवं वाजिब भाव पर तेल मिल सकता है, वह खरीदेगा।

भारत ने पिछले साल पश्चिमी देशों के दबाव को दरकिनार करते हुए रूस से सस्ती कीमत पर तेल खरीदा था। अब रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन चुका है।

पुरी ने यहां भारत ऊर्जा सप्ताह सम्मेलन के दौरान कहा कि भारत तेल खरीद के मामले में अपने बड़े बाजार का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा, "साफ शब्दों में कहूं तो हम मार्केट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे। हमें जहां से भी भरोसेमंद एवं वाजिब भाव पर तेल उपलब्ध है, हम वहीं से आयात करेंगे।"

यूक्रेन पर पिछले साल फरवरी में हमला करने के बाद रूस पर पश्चिमी देशों ने कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। इनमें रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद पर रोक भी शामिल है। इससे रूसी तेल के दाम घट गए।

अपनी तेल आपूर्ति के स्रोतों को विविधतापूर्ण बनाने के साथ ही भारत अब वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर भी खास जोर दे रहा है। इसका जिक्र करते हुए पुरी ने कहा, "हम तेजी से अपने ऊर्जा इस्तेमाल में हरित ऊर्जा को तरजीह दे रहे हैं। इसमें जैव-ईंधन, ‘कॉम्प्रेस्ड’ बायोगैस और हरित हाइड्रोजन शामिल हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\