जब एमएस धोनी पर गुस्साए थे राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग ने बताया किस्सा

व्यापक रूप से शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले द्रविड़ विज्ञापन में बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम में साथी यात्रियों पर चिल्लाते और हंसते हुए देखा जा सकता है. सहवाग ने आगे कहा कि धोनी बहुत ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे और अगली बार जब भी वह बल्लेबाजी करने गए तो वह विकेट पर रुकना चाह रहे थे.

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा है कि उन्होंने एक बार पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को जबरदस्त गुस्से में देखा था ,जब पाकिस्तान के खिलाफ एक ढीले शॉट के कारण युवा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपना विकेट गंवा दिया था. सहवाग ने क्रिकबज पर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) को द्रविड़ के सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का केंद्र बने हालिया विज्ञापन की चर्चा करते हुए बताया , मैंने देखा है कि राहुल द्रविड़ किस हद तक नाराज हो सकते हैं. यह उस समय की घटना है जब हम पाकिस्तान में थे और धोनी एक नए खिलाड़ी थे, तब उन्होंने एक शॉट खेला और पॉइंट पर पकड़े गए. द्रविड़ उनके इस शॉट पर बहुत नाराज थे. उस समय द्रविड़ ने नाराज होते हुए कहा था कि 'यही तरीका है कि आपके खेलने का? आपको मैच समाप्त करके आना चाहिए था.'' Ind vs Aus 3rd Test 2021: वीरेंद्र सहवाग ने बड़बोले रिकी पोंटिंग को किया ट्रोल, फोटो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

व्यापक रूप से शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले द्रविड़ विज्ञापन में बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम में साथी यात्रियों पर चिल्लाते और हंसते हुए देखा जा सकता है. सहवाग ने आगे कहा कि धोनी बहुत ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे और अगली बार जब भी वह बल्लेबाजी करने गए तो वह विकेट पर रुकना चाह रहे थे.

सहवाग ने कहा, जब धोनी अगली बार बल्लेबाजी के लिए आए, तो मैं देख सकता था कि वह ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे. मैंने जाकर उनसे पूछा कि क्या गलत है. उन्होंने कहा कि वह द्रविड़ द्वारा फिर से डांटना नहीं खाना चाहते."

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड