जरुरी जानकारी | व्हील्स इंडिया ने पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ के पूंजी निवेश की योजना बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्हील्स इंडिया के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने शनिवार को यहां बताया कि कंपनी इस राशि का एक अच्छा खासा हिस्सा एल्युमीनियम ढलाई संयंत्र के दूसरे चरण में लगाने पर भी विचार करेगी।

व्हील्स इंडिया के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने शनिवार को यहां बताया कि कंपनी इस राशि का एक अच्छा खासा हिस्सा एल्युमीनियम ढलाई संयंत्र के दूसरे चरण में लगाने पर भी विचार करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ कंपनी 100 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना बना रही है और यह चेन्नई के पास तेरवाय कांडीगाइ में पवन ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित आपूर्ति के लिए एक नया संयंत्र स्थापित करने में लगेगा। वर्तमान में हमारी 3.50 लाख पहिये की उत्पादन क्षमता हैं जिसे हम बढ़ा कर 7.50 लाख पहिये करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2020-21 की जनवरी-मार्च को समाप्त तिमाही में निर्यात के बड़े आर्डर मिले। घरेलू कृषि ट्रेक्टर के क्षेत्र में पिछले वर्ष अच्छा प्रदर्शन रहा और मुझे विश्वास है कि हम इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

व्हील्स इंडिया को बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 25.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका लाभ 4.6 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी को 2020-21 की चौथी तिमाही में 853.3 करोड़ रुपये की आय हुई जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 544.7 करोड़ रुपये रही थी।

वही 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2020-21 में उसका कुल मुनाफ़ा 6.7 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2019-20 में 54.1 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\