जरुरी जानकारी | हरियाणा में 500 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में करीब 500 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी शुरू हो गयी है।

चंडीगढ़, दो अप्रैल हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में करीब 500 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी शुरू हो गयी है।

उन्होंने कहा कि इस बार राजय में करीब 80 लाख टन गेहूं खरीद होने का अनुमान है।

मंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसानों को 72 घंटे में भुगतान नहीं होता है, उनकी सरकार बकायरा राशि पर 9 प्रतिशत ब्याज देगी।

गुरुग्राम-फरीदाबाद सड़क पर गुरुग्राम जिले के बंधवारी गांव के समीप चार लेन के पुल के उद्घाटन के मौके पर चौटाला ने यह बात कही।

हिसार मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध का अधिकार है।

उल्लेखनीय है कि किसानों ने बृहस्पतिवार को हिसार हवाईअड्डे पर चौटाला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि गेहूं और सरसों की उनकी पूरी उपज को राज्य सरकार खरीदेगी तथा इसके लिये व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गयी है।

चौटाला ने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोविड-19 महामारी के दौरान किसानों को अपनी उपज बेचने को लेकर किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि वह पूरी खरीद प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।

चौटाला ने यह भी कहा कि खरीद प्रक्रिया में अगर कोई अनियमितताएं पायी जाती हैं, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\