जरुरी जानकारी | व्हाट्सएप ने फरवरी के दौरान भारत में 97 लाख खातों पर रोक लगाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसने फरवरी 2025 के दौरान भारत में 97 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई। उसने बताया कि इनमें से 14 लाख खातों को किसी भी उपयोगकर्ता के शिकायत करने से पहले ही सक्रिय रूप से बंद कर दिया गया।
नयी दिल्ली, एक अप्रैल त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसने फरवरी 2025 के दौरान भारत में 97 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई। उसने बताया कि इनमें से 14 लाख खातों को किसी भी उपयोगकर्ता के शिकायत करने से पहले ही सक्रिय रूप से बंद कर दिया गया।
मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपनी मासिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी।
व्हाट्सएप ने कहा, “फरवरी, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अपनी सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भारत में 97 लाख से अधिक खाते बंद कर दिए। इनमें से 14 लाख से अधिक खातों को मंच ने किसी भी उपयोगकर्ता की रिपोर्ट से पहले ही सक्रियता दिखाते हुए बंद कर दिया था।”
इसके साथ ही, व्हाट्सएप ने मंच का जिम्मेदारी से उपयोग करने के सुझाव भी साझा किए हैं। इसने दूसरे लोगों की सीमाओं का सम्मान करना, थोक एवं स्वचालित संदेशों के साथ स्पैमिंग से बचने और ब्रॉडकास्ट लिस्ट का जिम्मेदारी से उपयोग करने के बारे में सुझाव दिए हैं।
व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि उपयोगकर्ताओं को मंच पर सुरक्षित रखने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) और अन्य प्रौद्योगिकी, डेटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों एवं प्रक्रियाओं में लगातार निवेश किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा, “हमारी नवीनतम प्रकाशित रिपोर्ट में उपयोगकर्ताओं की शिकायतों, उन पर की गई कार्रवाइयों और दुरुपयोग रोकने के लिए व्हाट्सएप के सक्रिय दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)