खेल की खबरें | रोहित शर्मा से जो कुछ सीखा है, हमेशा याद रखूंगा : गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सलामी बल्लेबाज और वनडे उपकप्तान शुभमन गिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह रोहित शर्मा से मिली हर सीख को जिंदगी भर याद रखेंगे ।

मुंबई, आठ मई भारत के सलामी बल्लेबाज और वनडे उपकप्तान शुभमन गिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह रोहित शर्मा से मिली हर सीख को जिंदगी भर याद रखेंगे ।

रोहित ने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से एक महीने पहले बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया । विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र 2025 . 2027 के लिये भारत की यह पहली श्रृंखला होगी ।

भारत के अगले टेस्ट कप्तान बनने के प्रबल दावेदार गिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रोहित अपनी टीम और विरोधी खिलाड़ियों के लिये भी प्रेरणास्रोत रहे हैं ।

गिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट में आपने जो कुछ भी किया है, भारत उसके लिये शुक्रगुजार है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आप मेरे और उन सभी के लिये प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने आपके साथ या आपके खिलाफ खेला है । मैने आपसे बहुत कुछ सीखा है और हमेशा उसे याद रखूंगा ।’’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ रिटायरमेंट की शुभकामनायें । आप सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हो । धन्यवाद कप्तान ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\