कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी कोई देशभक्ति और क्या हो सकती है: सोनिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले जारी वीडियो संदेश में सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे सावधानी बरतें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को देशवासियों एवं सेवाकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संकट के खिलाफ लड़ाई में एकजुट खड़े रहने से बढ़कर कोई देशभक्ति नहीं हो सकती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले जारी वीडियो संदेश में सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे सावधानी बरतें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

उन्होंने कहा, ''मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं। मैं आशा करती हूं कि आप सभी बंद का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया, ''अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वह भी मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर। आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें।''

उन्होंने कहा, ''आज कोरोना वायरस के इस संकट से निपटने में आप सभी के इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। ''

सोनिया ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा, "हम इस मुश्किल समय में आपके परिजनों; पति-पत्नी-बच्चों; माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्थन से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। इन्हें धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।''

उन्होंने कहा, ‘‘कई जगहों पर चिकित्सकों के साथ गलत व्यवहार की खबरें आ रही हैं, ये बहुत गलत है क्योंकि हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है। हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज