खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 225 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज ने एकमात्र विकेट केवलोन एंडरसन (03) का गंवाया जिन्हें अपना 100वां टेस्ट खेल रहे मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। स्टार्क यह उपलब्धि हासिल करने वाले 16वें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग आठ जबकि कप्तान रोस्टन चेज तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

वेस्टइंडीज ने एकमात्र विकेट केवलोन एंडरसन (03) का गंवाया जिन्हें अपना 100वां टेस्ट खेल रहे मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। स्टार्क यह उपलब्धि हासिल करने वाले 16वें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग आठ जबकि कप्तान रोस्टन चेज तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

वेस्टइंडीज की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले शमार जोसेफ (33 रन पर चार विकेट), जस्टिन ग्रीव्स (56 रन पर तीन विकेट) और जेडन सील्स (59 उन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 70.3 ओवर में 225 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सैम कोन्सटास (17) का विकेट गंवाकर लंच तक एक विकेट पर 50 रन बनाए। उन्हें ग्रीव्स ने पगबाधा किया।

दूसरे सत्र में भी ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (23) और कैमरन ग्रीन (46) के विकेट गंवाकर स्कोर तीन विकेट पर 138 रन तक पहुंचाया।

ख्वाजा को जोसेफ ने विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया जबकि ग्रीन को सील्स ने बोल्ड किया।

तीसरा सत्र हालांकि वेस्टइंडीज के नाम रहा और उसके गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम सात विकेट 68 रन पर चटकाए।

स्टीव स्मिथ 48 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान