IND vs WI: "वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शॉट खेलने तक का प्रयास नहीं किया", भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का बयान

भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपयोग की जा रही पिच को बल्लेबाजी के लिए बेहद धीमी करार देते हुए शॉट खेलने का प्रयास तक नहीं करने के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की आलोचना की.

कोच पारस म्हाम्ब्रे (Photo Credit: BCCI)

पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जुलाई: भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपयोग की जा रही पिच को बल्लेबाजी के लिए बेहद धीमी करार देते हुए शॉट खेलने का प्रयास तक नहीं करने के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की आलोचना की. वेस्टइंडीज दो मैचों की श्रृंखला में अभी 0-1 से पीछे है. उसने दूसरे टेस्ट में भारत के 438 रन के जवाब में तीसरे दिन रन बनाने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किए. यह भी पढ़ें: IND vs WI 2nd Test, Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म भारत के 438 रन के जवाब में वेस्टइंडीज के पांच विकेट पर 229 रन

कैरेबियाई टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 229 रन बनाए थे और वह भारत से 209 रन पीछे है. म्हाम्ब्रे ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ पिच बेहद धीमी और बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान है. दिन का खेल समाप्त होने तक यह थोड़ा टर्न लेने लग गई थी. वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी में बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया.

जब बल्लेबाज शॉट खेलने का प्रयास करता है तो विकेट लेने का भी मौका होता है लेकिन उन्होंने ऐसी कोशिश ही नहीं की.’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमारे गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया. उन्हें जो भी मौके मिले उन्होंने उसका फायदा उठाया.’’ मुंबई के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा,‘‘ पिच जीवंत होनी चाहिए. बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए संतुलन होना चाहिए. डोमिनिका की पिच में टर्न था लेकिन हमने परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल किया.

इस पिच पर हालांकि 20 विकेट लेना मुश्किल होगा.’’ भारतीय गेंदबाजी कोच ने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के प्रदर्शन पर संतोष जताया जिन्होंने किर्क मैकेंजी के रूप में अपना पहला विकेट लिया. म्हाम्ब्रे ने कहा,‘‘ पहले सत्र में पहली गेंद करने के बाद उसने जो प्रगति दिखाई उससे मैं काफी खुश हूं. दूसरे सत्र में उसने गेंद को कुछ मूव किया. यह वास्तव में अच्छा प्रयास था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट