देश की खबरें | प.बंगाल : तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी कोयला चोरी के मामले में ईडी के समक्ष पेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा कोयला चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को यानी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से समक्ष पेश हुईं।
कोलकाता, आठ जून तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा कोयला चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को यानी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से समक्ष पेश हुईं।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ईडी के तीन अधिकारी सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय में उनसे पूछताछ कर सकते हैं। ये अधिकारी नयी दिल्ली से उनसे पूछताछ करने के लिए यहां आए हैं।
रुजिरा को सोमवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोक दिया गया था। उस वक्त उन्हें आठ जून को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी के समक्ष पेश होने का नोटिस थमाया गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि रुजिरा आज अपने वकील के साथ दोपहर बारह बज कर करीब चालीस मिनट पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचीं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रुजिरा से सीबीआई और ईडी पहले भी पूछताछ कर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)