देश की खबरें | पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने सिमी के पूर्व कार्यकर्ता को मध्यप्रदेश से पकड़ा: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित संगठन सिमी से पूर्व में जुड़े एक व्यक्ति को कोलकाता पुलिस ने मध्यप्रदेश के खांडवा से गिरफ्तार किया है । यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी ।

खंडवा (मप्र), 10 जनवरी प्रतिबंधित संगठन सिमी से पूर्व में जुड़े एक व्यक्ति को कोलकाता पुलिस ने मध्यप्रदेश के खांडवा से गिरफ्तार किया है । यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी ।

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान अब्दुल रकीब कुरैशी के तौर पर की गयी है । सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़े होने के मामले में पहले भी कुरैशी को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) संशोधन अधिनियम (यूएपीए) के तहत तीन मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि उसे दो मामलों में दोषी ठहराया गया था और उसने अपनी सजा पूरी कर ली थी, जबकि तीसरे मामले में उसे 2019 में जमानत पर रिहा किया गया था और वह खंडवा का रहने वाला है।

सिंह ने बताया कि कुरैशी को कोलकाता पुलिस ने एक अन्य मामले में खंडवा से सोमवार को पकड़ा है। एसटीएफ ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 121 ए, 122, 123 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने सहित गंभीर आरोपों से संबंधित इस मामले के संबंध में एसटीएफ द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार करने और पूछताछ करने के बाद कुरैशी को भी आरोपी बनाया गया।

सिंह ने कहा कि एसटीएफ कुरैशी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\