देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: ममता और राज्यपाल बोस ने हुड़दंगियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा कराने का भाजपा पर मंगलवार को आरोप लगाया और कहा कि वह किसी दंगाई को बच कर भागने नहीं देंगी तथा ‘‘दंगाबाज’’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दीघा/कोलकाता, चार अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा कराने का भाजपा पर मंगलवार को आरोप लगाया और कहा कि वह किसी दंगाई को बच कर भागने नहीं देंगी तथा ‘‘दंगाबाज’’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिये बगैर उन पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने यह उल्लेख किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा था कि यदि वह बिहार में सत्ता में आएगी तो दंगाइयों को उल्टा लटका देगी। ममता ने हैरानगी जताते हुए सवाल किया कि इस तरह की कार्रवाई ‘‘उसके गुंडों’’ के खिलाफ क्यों नहीं की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुगली और हावड़ा जिलों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

राज्य में हो रहे घटनाक्रमों में बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस को मंगलवार को दार्जीलिंग से हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करते भी देखा गया।

भाजपा की प्रदेश इकाई के नेता- सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी- ने संविधान का अनुच्छेद 355 लागू करते हुए हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों को तैनात करने की मांग की।

ममता ने कहा, ‘‘हुगली और हावड़ा में हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है। वे बंगाल में हिंसा के लिए अन्य राज्यों से गुंडों को लेकर आए, जो हमारी संस्कृति में नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं। लेकिन दंगाइयों का कोई धर्म नहीं है, वे महज राजनीतिक गुंडे हैं। मैं हर किसी से शांति बरतने की अपील करती हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा का कहना है कि यदि पार्टी बिहार में सत्ता में आती है, तो यह दंगाइयों को उल्टा लटका देगी। तो फिर, वह अपने उन गुंडों के लिए ऐसा क्यों नहीं कर रही, जो बंगाल में संकट पैदा कर रहे हैं? पुण्य का काम घर से ही शुरू होता है।’’

शाह ने बिहार के नवादा जिले में हाल में एक रैली में कहा था कि अगर बिहार में 2025 में भाजपा की सरकार बनती है, तो दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा। बिहार में भी राम नवमी के त्योहार के दौरान साम्प्रदायिक झड़पें हुईं थीं।

ममता ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘बाम’ (वाम दल) और ‘राम’ (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हाथ मिला लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं निरंतर फोन पर स्थिति की जानकारी ले रही हूं क्योंकि हम नहीं जानते कि कब और कहां भाजपा हिंसा शुरू कर देगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित शोभायात्रा में लोग हथियार लिये नजर आये थे।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने पिछले हफ्ते हावड़ा जिले में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान अपने पास कथित तौर पर ‘रिवॉल्वर’ रखने वाले युवक को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘उसे बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान, युवक ने स्वीकार किया कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान उसके पास एक रिवॉल्वर थी। उसे वीडियो में देखा जा सकता है। हमने उसे राज्य सीआईडी के हवाले कर दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\