देश की खबरें | प.बंगाल सरकार ने कोविड-19 संक्रमित गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए तब भी भर्ती करें यदि वे कोविड-19 से संक्रमित पायी जाती हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 28 जुलाई पश्चिम बंगाल क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए तब भी भर्ती करें यदि वे कोविड-19 से संक्रमित पायी जाती हैं।

आयोग ने यह निर्देश यह शिकायतें प्राप्त होने के बाद दिया है कि गर्भवती महिलाओं को वे निजी अस्पताल भर्ती करने से इनकार कर रहे हैं जहां उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण कराया था।

यह भी पढ़े | मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.4 मापी गई : 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आयोग की ओर से सोमवार को जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘सीज़ेरियन/ सामान्य प्रसव जैसे प्रसूति मामलों को देखने वाले यूनि-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल गर्भधारण करने के बाद पहली बार आने वाले अपने मरीजों को एक मुद्रित सूचना मुहैया कराएंगे और उस पर मरीज या मरीज पक्ष से हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे जिसमें यह उल्लेखित होगा कि यदि मरीज कोविड-19 संक्रमित पायी जाती है तो इकाई उसे भर्ती नहीं करेगी, भले ही उसमें कोई लक्षण नहीं हो। ऐसी इकाइयां अपने यहां पंजीकृत महिला रोग विशेषज्ञों से एक पूर्व प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगी कि उनकी इकाई मरीज को तब कोई इलाज मुहैया नहीं कराएगी यदि वह कोविड-19 से संक्रमित पायी जाती है।’’

उसने हालांकि कहा कि यदि मरीज पहले से पंजीकृत है तो इकाई उसे इस आधार प़र भर्ती करने से इनकार नहीं कर सकती कि वह कोविड-19 से संक्रमित है।

यह भी पढ़े | मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बुधवार, गुरुवार को होगी भारी बारिश.

आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, आयोग को निजी अस्पतालों के बारे में लोगों से कई शिकायतें मिलीं थीं कि निजी अस्पतालों ने गर्भवती महिलाओं को इस दलील के साथ भर्ती करने से इनकार कर दिया कि उनके यहां कोविड-19 महिलाओं के प्रसव को संभालने के लिए व्यवस्था नहीं हैं। अन्य निजी अस्पतालों ने कहा है कि उनके पास कोविड-19 संक्रमित नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है।

परामर्श में कहा गया है कि ऐसे मामलों में प्राधिकारियों को कम से कम तीन विकल्प देते हुए उचित इकाई में उसे भर्ती कराने की व्यवस्था करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\