जरुरी जानकारी | प. बंगाल सरकार ने ताजपुर बंदरगाह परियोजना के लिए सहयोग नहीं दिया : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दावा किया कि ताजपुर बंदरगाह परियोजना के लिए प. बंगाल प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिला।

कोलकाता, 15 मार्च केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दावा किया कि ताजपुर बंदरगाह परियोजना के लिए प. बंगाल प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर निर्णय उन्होंने पोत परिवहन मंत्री रहते हुए किया किया था, लेकिन राज्य प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिलने की वजह से इसमें देरी हुई।

इससे पहले प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्र की वजह से ताजपुर की गहरे समुद्र की बंदरगाह परियोजना में ‘अत्यधिक विलंब’ हुआ है।

बनर्जी ने इससे पहले कहा था कि राज्य सरकार पूर्वा मेदिनीपुर जिले में इस परियोजना का क्रियान्वयन खुद ही सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में करेगी क्योंकि केंद्र इसमें देरी कर रहा है।

जिले के एग्रा में एक रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘जब मैं पोत परिवहन मंत्री था, तो प. बंगाल आता था। मैंने ही ताजपुर बंदरगाह पर निर्णय लिया था। लेकिन राज्य सरकार का सहयोग नहीं मिला। इस बंदरगाह से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो सकते थे।

राज्य सरकर ने प. बंगाल मैरिटाइम बोर्ड का गठन किया है। इसके जरिये इस परियोजना के लिए रुचि पत्र (ईओआई) मांगा गया है। ईओआई भेजने की अंतिम तारीख 19 फरवरी थी, जिसे अब बढ़ाकर 19 मार्च कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू