देश की खबरें | पश्चिम बंगाल सीआईडी ने मनीष शुक्ला हत्या मामले में दो शार्प शूटर को पंजाब से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सीआईडी ने भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल दो शार्प शूटर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता,30 अक्टूबर पश्चिम बंगाल सीआईडी ने भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल दो शार्प शूटर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के रहने वाले वाले दोनों शार्प शूटर उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस थाने के सामने चार अक्टूबर को अपराध को अंजाम देने के बाद पंजाब भाग गए थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus: प्रयागराज में कोरोना वायरस से 92 और व्यक्ति संक्रमित.

उन्होंने बताया कि उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया गया। अधिकारी के मुताबिक आरोपियों को शुक्रवार को बैरकपुर की एसीजेएम अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को दो दिन पहले पंजाब पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने केंद्र पर फिर साधा निशाना, कहा-बिहार के युवा को बीजेपी ने रोजगार के सपने दिखा कर ठगा.

सीआईडी के अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनो शूटर उस गिरोह के सदस्य हैं जिसने शुक्ला की हत्या की। हमने उन्हें पकड़ने के लिए बिहार में छापेमारी की, लेकिन वे वहां से पंजाब भाग गए।’’

अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या के मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि चार अक्टूबर को बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने टीटागढ़ पुलिस थाने के नजदीक शुक्ला की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\