जरुरी जानकारी | पश्चिम एशिया संघर्ष का भारतीय कंपनियों पर प्रभाव फिलहाल सीमित: क्रिसिल रेटिंग्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साख तय करने वाली एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का फिलहाल भारतीय कंपनियों के वैश्विक व्यापार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

कोलकाता, 20 जून साख तय करने वाली एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का फिलहाल भारतीय कंपनियों के वैश्विक व्यापार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अगर अनिश्चितताएं बढ़ती हैं, तो कुछ क्षेत्रों पर इसका असर पड़ सकता है।

अनिश्चितताओं ने वैश्विक कच्चे तेल के बाजारों को प्रभावित किया है। पिछले एक सप्ताह में ब्रेंट क्रूड 73 से 76 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहा है। अप्रैल और मई के दौरान, ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आ सकता है। इससे तेल उत्पादक कंपनियों को फायदा होगा और रिफाइनरी कंपनियों के मार्जिन में कमी आएगी।

क्रिसिल ने कहा कि संघर्ष में शामिल दो देशों... इजराइल और ईरान के साथ भारत का सीधा व्यापार कुल व्यापार का एक प्रतिशत से भी कम है। ईरान को भारत का मुख्य निर्यात बासमती चावल है, जबकि इजराइल के साथ व्यापार अधिक विविधतापूर्ण है।

पश्चिम एशिया में अनिश्चितताओं के बढ़ने से ऊर्जा आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान आने की संभावना है। विशेष रसायन, पेंट, विमानन और टायर जैसे कुछ अन्य क्षेत्र इसका प्रभाव महसूस कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज