IPL 2023: हम बार्-बार एक ही गलती को दोहरा रहे है, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड का बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आखिरी ओवरों में अधिक रन लुटाने पर गेंदबाजी इकाई पर निराशा जताते हुए कहा कि उनकी टीम बार-बार एक ही गलती को दोहरा रही है.

Shane Bond (Photo Credit: ANI)

लखनऊ, 17 मई: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आखिरी ओवरों में अधिक रन लुटाने पर गेंदबाजी इकाई पर निराशा जताते हुए कहा कि उनकी टीम बार-बार एक ही गलती को दोहरा रही है. मुंबई को मंगलवार को खेले गये मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिये थे लेकिन चोट से वापसी कर रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी कर लखनऊ को पांच रन से जीत दिला दी. यह भी पढ़ें: IPL 2023: लखनऊ सुपरजायंट्स को यादगार जीत दिलाने के बाद मोहसिन खान ने कहा, डॉक्टर ने कहा था कि सर्जरी में देर होने से हाथ काटना पड़ सकता था

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 17 ओवर में तीन विकेट पर 123 रन बनाकर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी लेकिन मुंबई ने आखिरी तीन ओवरों में 54 रन लुटा दिये. इस दौरान क्रिस जॉर्डन के 18वें ओवर में 24 रन बने. बॉन्ड ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेंलन में कहा, ‘‘मेरे लिए सबसे निराशाजनक बात यह है कि हम जिन योजनाओं के बारे में बात करते हैं, मैदान में उन पर टिके नहीं रहते है. मार्कस (स्टोइनिस) जैसे खिलाड़ियों के लिए हम इस विकेट पर क्या करना चाहते थे, इसे लेकर हम बहुत स्पष्ट थे. हमने उन्हें गेंदबाजी को लेकर योजना बनायी थी लेकिन इसके मुताबिक गेंदबाजी नहीं की.’’

स्टोइनिस ने अपनी 47 गेंद की पारी में आठ छक्के जड़ नाबाद 89 रन बनाये. लखनऊ ने सातवें ओवर में 35 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। स्टोइनिस ने इसके बाद कप्तान कृणाल पंड्या (49 रन पर रिटायर हर्ट) के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की.

बॉन्ड ने कहा, ‘‘ हम शुरुआती 15 ओवरों तक शानदार था. हम जैसा चाहते थे, हमने वैसी ही गेंदबाजी की थी. एक खिलाड़ी ने हम पर दबाव बना दिया. राशिद खान ने भी पिछले मैच में हमारे साथ ऐसा ही किया था. हम हालांकि तक मैच नहीं हारे थे लेकिन इस मैच को हार गये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आखिरी तीन ओवरों में 54 रन लुटाने को कही से भी सही नहीं कहा जा सकता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड