खेल की खबरें | भारतीय स्पिनरों के खिलाफ दुविधा में थे: पूरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उप कप्तान निकोलस पूरन ने कहा है कि पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों का सामना करते हुए दुविधा में थे। उन्होंने हालांकि बल्लेबाजों से कहा कि वे तीन मैच की श्रृंखला के अगले दो मैच में ‘मामूली बदलाव’ करते हुए अच्छा प्रदर्शन करें।

कोलकाता, 17 फरवरी उप कप्तान निकोलस पूरन ने कहा है कि पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों का सामना करते हुए दुविधा में थे। उन्होंने हालांकि बल्लेबाजों से कहा कि वे तीन मैच की श्रृंखला के अगले दो मैच में ‘मामूली बदलाव’ करते हुए अच्छा प्रदर्शन करें।

सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स ने वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दी जिससे टीम ने छह ओवर में एक विकेट पर 44 रन बनाए। भारतीय स्पिनरों युजवेंद्र चहल और पदार्पण कर रहे रवि बिश्नोई ने इसके बाद मिलकर तीन विकेट चटकाए और बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाते हुए ईडन गार्डन्स पर वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 157 रन के स्कोर पर रोक दिया।

पूरन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमें लगता है कि हमने 10 से 15 रन कम बनाए। इस विकेट पर 170 से 175 रन का स्कोर अच्छा होता। हम गेंदबाजों की गलती नहीं निकाल सकते। बल्लेबाजों के रूप में हमें थोड़ी समझदारी दिखानी होगी।’’

पूरन ने बल्लेबाजों से कहा, ‘‘एक बार फिर हमारी बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है। आज हमने स्पिनरों का ठीक ठाक सामना किया। हम सिर्फ साझेदारी बनाना चाहते थे। हमें बस स्पिनरों का सामना थोड़ा बेहतर तरीके से करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम दुविधा में थे कि उनके खिलाफ आक्रामक रवैया आपनाएं या उनके ओवर खत्म होने दें। हम वहां दुविधा में फंस गए। इसलिए थोड़ा बहुत बदलाव करने की जरूरत है। अगले मैच में हमें अपनी रणनीति को बेहतर तरीके से लागू करना होगा।’’

पूरन ने साथ ही कहा कि ओस ने अहम भूमिका निभाई क्योंकि काफी अधिक ओस के बीच दूसरी पारी में भारत के लिए बल्लेबाजी करना आसान था। भारत ने मुकाबला छह विकेट से जीता।

पूरन ने कहा, ‘‘बेशक यह (ओस) बड़ा मुद्दा था। अगर आप मैच देखोगे तो पता चलेगा कि गेंदबाजों को अंतिम पांच ओवर में गेंद को पकड़ने में दिक्कत हो रही थी। मुझे लगता है कि मैच के दूसरे हाफ में विकेट बेहतर था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\