देश की खबरें | रचनात्मक आलोचना का स्वागत, हम 'आप' सरकार की कमियों को ठीक कर रहे: दिल्ली की मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जलभराव और नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर "रचनात्मक आलोचना" का स्वागत किया और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार पिछली आप सरकार की "कमियों को ठीक कर रही है"।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जलभराव और नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर "रचनात्मक आलोचना" का स्वागत किया और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार पिछली आप सरकार की "कमियों को ठीक कर रही है"।

गुप्ता की यह प्रतिक्रिया दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सहित विभिन्न आप नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव वाले कई वीडियो साझा किए जाने के एक दिन बाद आई है। आप नेताओं ने इस मुद्दे के हल में विफल रहने के लिए सरकार पर निशाना साधा था।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "जो लोग अब 'सड़क देखिए, पानी देखिए' कहते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं, वही लोग पांच महीने पहले सत्ता में थे। उन्होंने तब इसे ठीक क्यों नहीं किया?"

दिल्ली की मुख्यमंत्री के आरोपों और दावों पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

गुप्ता ने विपक्षी आप उन चीजों की ओर इशारा कर रही है जो वह एक दशक से अधिक समय तक दिल्ली की सत्ता में रहते हुए नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा, "हम रचनात्मक आलोचना का स्वागत करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि अब हम उन कमियों को ठीक कर रहे हैं जो उन्होंने छोड़ी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\