जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से बाजार में रहा बिकवाली का दौर, सेंसेक्स 773 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली के दबाव में आए घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को आईटी एवं वित्तीय शेयरों में खासी गिरावट देखी गई जिससे मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 773 अंक लुढ़क गया।

मुंबई, 11 फरवरी वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली के दबाव में आए घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को आईटी एवं वित्तीय शेयरों में खासी गिरावट देखी गई जिससे मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 773 अंक लुढ़क गया।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अनुमान से कहीं ज्यादा रहने से विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। इससे बीएसई और एनएसई में कारोबारी धारणा कमजोर हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस के अंत में 773.11 अंक यानी 1.31 प्रतिशत गिरकर 58,152.92 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 231.10 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,374.75 अंक पर खिसक आया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टेक महिंद्रा को करीब तीन प्रतिशत का सबसे अधिक नुकसान हुआ। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी घाटे के साथ बंद हुए।

मुनाफे में रहने वाले शेयरों में मुख्य रूप से इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा स्टील शामिल रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सोल और शंघाई के शेयर बाजार भी नुकसान में रहे। हालांकि टोक्यो का सूचकांक लाभ में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में भी दोपहर सत्र में बिकवाली का भारी दबाव देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 91.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी रखा है। शेयर बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, एफआईआई ने बृहस्पतिवार को 1,732.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी