विदेश की खबरें | हम नहीं हारेंगे; अमेरिका स्वर्णिम युग की दहलीज पर : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (ललित के झा)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 19 जुलाई अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब विश्व के ऐसे सबसे सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की मांग और अपेक्षा करने का समय आ गया है जो साहसिक, गतिशील, मजबूत और निडर हो।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका एक नए स्वर्णिम युग की दहलीज पर है, लेकिन हमें इस युग को लाने के लिए साहसिक कार्य करने होंगे। हम हारेंगे नहीं।’’

राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए ट्रंप (78) ने अपने भाषण में अमेरिकियों से अपील की कि वे पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में उन्हें जीत दिलाने में मदद करें।

ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले के करीब एक सप्ताह के बाद कहा, ‘‘आज, मैं आपसे आपका सहयोग, आपका समर्थन और आपका वोट विनम्रतापूर्वक मांगता हूं। मैं आपके भरोसे का सम्मान करने का हर दिन प्रयास करूंगा और मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन पुरुषों और महिलाओं को भुला दिया गया है, जिन्हें पीछे छोड़ दिया गया है, जिन पर ध्यान नहीं दिया गया, अब उनके साथ ऐसा नहीं होगा। हम साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे और हम जीतेंगे।’’

ट्रंप ने ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में कहा, ‘‘मैं आज शाम आप सभी के सामने आत्मविश्वास, ताकत और उम्मीद का संदेश लेकर खड़ा हूं। अब से चार महीने बाद हम एक अविश्वसनीय जीत हासिल करेंगे और हमारे शासन के आगामी चार वर्ष देश के इतिहास के सबसे महान वर्ष होंगे।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कोई भी चीज हमें न तो डिगा सकती है, न हमारी रफ्तार को धीमा कर सकती है और न ही हमें रोक सकती है। हमारे रास्ते में कितना भी बड़ा खतरा और कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं, हम अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कोशिश करते रहेंगे और हम इसमें असफल नहीं होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब मिलकर इस देश को बचाएंगे, हम प्रजातंत्र को पुनः स्थापित करेंगे और हम उस समृद्ध एवं अद्भुत कल की शुरुआत करेंगे जिसके हमारे लोग वास्तव में हकदार हैं।’’

ट्रंप ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद अमेरिकियों द्वारा दिए गए ‘‘प्यार और समर्थन के लिए’’ आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संकल्प अटूट है और वह एक ऐसी सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो अमेरिका के लोगों की सेवा करे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आज रात, पूरे विश्वास और समर्पण के साथ, मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को गर्व से स्वीकार करता हूं।’’

ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए दावा किया कि वह आधुनिक समय के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने कोई नया युद्ध शुरू नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप और पश्चिम एशिया में शांति थी। (पूर्व) राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में रूस ने जॉर्जिया पर आक्रमण किया। (पूर्व) राष्ट्रपति (बराक) ओबामा के कार्यकाल में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया। वर्तमान शासन में रूस, यूक्रेन पर आक्रमण कर रहा है। मेरे शासन में रूस ने कुछ भी नहीं किया। हमने सीरिया और इराक में आईएसआईएस को जड़ से खत्म कर दिया, इस काम में पांच साल लगने थे लेकिन मैंने दो माह के अंदर कर दिखाया। मैंने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण रोके।’’

राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने कहा, ‘‘ईरान कमजोर हो चुका था, टूट चुका था और समझौता करना चाहता था। उसके पास हमास, हिजबुल्ला पर खर्च करने के लिए धन ही नहीं था और वह ऐसी स्थिति में नहीं था कि परमाणु हथियार हासिल कर सके लेकिन अब वह 90 दिन में परमाणु हथियार हासिल कर सकता है और उसके पास पूर क्षेत्र में आंतक को बढ़ावा देने के लिए 300 अरब अमरीकी डॉलर हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रतिद्वंद्वी को विरासत में एक शांतिपूर्ण दुनिया मिली थी लेकिन उन्होंने इसे युद्ध के ग्रह में बदल दिया।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘अब चीन ताइवान को घेर रहा है और रूसी युद्धपोत एवं परमाणु पनडुब्बियां क्यूबा में हमारे तटों से लगभग 96 किलोमीटर दूर काम कर रही हैं और मीडिया इसके बारे में बात नहीं करना चाहता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\