जरुरी जानकारी | हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बैंक नीतिगत दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को पहुंचायें: वित्त मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि वह यह सुनिश्चित करेंगी कि बैंक नीतिगत दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचायें ताकि ब्याज बोझ कम हो। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जून वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि वह यह सुनिश्चित करेंगी कि बैंक नीतिगत दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचायें ताकि ब्याज बोझ कम हो। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों को संबोधित कर रही थी।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

पीएचडीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘वित्त मंत्री सीतारमण ने आश्वस्त किया है कि वह व्यक्तिगत तौर पर सुनिश्चित करेंगी कि बैंक नीतिगत दरों में कटौती का लाभ यथाशीघ्र ग्राहकों को दें।’’

पिछले महीने आरबीआई ने नीतिगत दर रेपो में 0.40 प्रतिशत की कटौती की। इसके बाद रेपो दर 4 प्रतिशत के ऐतिहासिक न्यूनतम स्तर पर आ गयी। रेपो दर वह दर है जिस पर बैंक, केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये देश में संपत्ति सृजित करने वालों का सम्मान करती रहेगी और उनके लिये चीजों को सुगम बनाती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम सरकार, कारगर प्रशासन के मकसद के साथ आगे बढ़ रही है।

उद्योग मंडल ने ट्विटर पर यह भी लिखा है, ‘‘वित्त मंत्री ने पीएचडी चैंबर के तीव्र आर्थिक वृद्धि और बेहतर विकास के लिये उद्योग में उम्दा प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष के गठन के सुझाव को स्वीकार कर लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\