देश की खबरें | हम केंद्र से किरीट सौमैया का पता ठिकाना पूछेंगे : महाराष्ट्र के गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार, केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया का पता ठिकाना पूछेगी जिन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और जिन पर मुंबई में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है।

मुंबई, 12 अप्रैल महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार, केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया का पता ठिकाना पूछेगी जिन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और जिन पर मुंबई में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है।

मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह एक पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत के आधार पर सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमैया पर विक्रांत पोत के संरक्षण के नाम पर एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का आरोप लगाया है। जनवरी 2014 में, जहाज को एक ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा गया था और उसी वर्ष नवंबर में उसे कबाड़ में बदल दिया गया था।

राउत ने सोमैया पर महाराष्ट्र से भागने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि पूर्व सांसद ‘‘भाजपा शासित राज्य या तो गुजरात या गोवा में’’ छिपे हुए हैं। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

कुछ पत्रकारों ने मंगलवार को पाटिल से पूछा कि क्या राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर सोमैया का पता ठिकाना पूछेगी? इसके जवाब में पाटिल ने कहा, ‘‘ हम केन्द्र से पूछेंगे कि वह शख्स कहा हैं, जिसे आपने सुरक्षा प्रदान कर रखी है।’’

सोमैया से संबंधित एक अन्य सवाल पर, पाटिल ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाना आसान है। मंत्री ने कहा, ‘‘... और जब आरोप आप पर लगाए जाते हैं, तो आप उसका सामना नहीं करते। यह कोई बहादुरी नहीं है।’’

मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को मामले में किरीट सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। गिरफ्तारी की आशंका के बीच, भाजपा नेता और उनके बेटे ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\