खेल की खबरें | हम भाग्यशाली थे कि ओस नहीं थी: सूर्यकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के नये टी20 कप्तान के तौर पर अपने सफर की जीत से शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को कहा कि भले ही श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत की लेकिन उन्हें शुरू से लग रहा था कि मेजबान टीम के खिलाफ मैच में वह दबदबा बनाये थे क्योंकि उनके गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा करने वाली ओस नहीं पड़ रही थी।

पालेकल, 27 जुलाई भारत के नये टी20 कप्तान के तौर पर अपने सफर की जीत से शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को कहा कि भले ही श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत की लेकिन उन्हें शुरू से लग रहा था कि मेजबान टीम के खिलाफ मैच में वह दबदबा बनाये थे क्योंकि उनके गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा करने वाली ओस नहीं पड़ रही थी।

श्रीलंका ने भारत द्वारा बनाये गये 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 149 रन बना लिये थे। लेकिन फिर 21 रन पर आठ विकेट गंवाकर 43 रन से मैच हार गई।

सूर्यकुमार 26 गेंद में 58 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे। उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली रहे कि ओस नहीं थी।’’

उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए श्रीलंकाई टीम की प्रशंसा की। लेकिन कहा कि उन्हें पता था कि मैच आगे बढ़ेगा तो पिच भी धीमी होती जायेगी।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘ उन्होंने पहली गेंद से ही अच्छा क्रिकेट खेला। वे लय बनाये थे। इसलिये श्रेय उन्हें जाता है। हम जानते हैं कि रात में विकेट कैसा रहता है।’’

वहीं श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असालंका ने कहा, ‘‘हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। लेकिन अंतिम हिस्से में हमने मजबूती से वापसी की। हमें लगा कि वे 240 रन तक पहुंच सकते हैं, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया।’’

पर 170 रन पर पूरी टीम के आउट होने पर श्रीलंकाई कप्तान ने निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘‘मध्यक्रम की बल्लेबाजी से थोड़ा निराश हूं, हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\