IPL 2024: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर का बड़ा बयान, रोहित शर्मा के बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी का बोझ करना चाहते थे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने माना कि रोहित शर्मा को बल्लेबाज के तौर पर स्वछंद होकर खेलने की आजादी देने के लिए टीम की कप्तानी से हटाने का कठिन निर्णय लेना पड़ा।

रोहित शर्मा(Photo Credit: X Formerly As Twitter)

IPL 2024: केपटाउन, छह फरवरी मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने माना कि रोहित शर्मा को बल्लेबाज के तौर पर स्वछंद होकर खेलने की आजादी देने के लिए टीम की कप्तानी से हटाने का कठिन निर्णय लेना पड़ा. रोहित का आईपीएल के पिछले दो सत्र में प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. आईपीएल इतिहास में सबसे चर्चित ‘कैश ट्रेड’ में रिलायंस के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हरफनमौला हार्दिक पंड्या को वापस टीम के साथ जोड़ा और उन्हें कप्तान बनाया. यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को MI की कप्तानी से हटाने पर मार्क बाउचर के फैसल पर भड़की रितिका सजदेह, Video पर किया कमेंट

रोहित पांच खिताब के साथ आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रहे हैं. हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस अपने पहले सत्र में चैंपियन और दूसरे सत्र में उपविजेता रहा है.

बाउचर ने दक्षिण अफ्रीका स्थित पॉडकास्ट ‘बैंटर विद द बॉयज’ को बताया, ‘‘हमने हार्दिक को एक खिलाड़ी के रूप में वापस लाने के लिए एक विंडो देखी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खिलाड़ी के तौर पर रोहित की जरूरत है. वह टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी है और हम चाहते हैं कि वह कप्तानी का बोझ लिये बिना अपने खेल का लुत्फ उठाये.’’

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ सत्र से बल्ले से और कप्तान के तौर पर उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हमने मुंबई इंडियन्स समूह में सबसे चर्चा करने के बाद यह सोचा कि उन्हें अपने करियर के आखिरी कुछ वर्षों में स्वच्छंद होकर खेलने की आजादी दी जाये.’’

बाउचर ने कहा, ‘‘ वह अब भी भारत की कप्तानी कर रहे है ऐसे में आईपीएल में आने के बाद उनसे कप्तान वाला दबाव कम होगा. इससे शायद हम उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल कर पाये.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से दी शिकस्त, शिवम दुबे ने बल्ले के बाद गेंद से मचाया कोहराम; यहां देखें IND बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Will India-Pakistan Meet Again In T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर हो सकता है टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला? जानें पूरा समीकरण

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\