खेल की खबरें | हमने दिखाया कि परिस्थिति चाहे जो भी हो, हम जीतना चाहते हैं: अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाजों द्वारा दबाव में लाए जाने के बाद सही मानसिकता का प्रदर्शन किया जिससे मेहमान टीम रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्ले-ऑफ में एक कदम आगे बढ़ गई।

जयपुर, 18 मई पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाजों द्वारा दबाव में लाए जाने के बाद सही मानसिकता का प्रदर्शन किया जिससे मेहमान टीम रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्ले-ऑफ में एक कदम आगे बढ़ गई।

पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 219 रन बनाए लेकिन यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 4.5 ओवर में 76 रन बना दिए। पर हरप्रीत बराड़ ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके पंजाब किंग्स के लिए मौका बनाया।

मैच के बाद अय्यर ने कहा, ‘‘खिलाड़ी जोश में थे। हमने दिखाया कि परिस्थिति चाहे जो भी हो हम जीतना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब विपक्षी टीम अच्छा खेलती है तो हाव-भाव पर असर पड़ता है। बराड़ नेट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आज उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी मानसिकता पूरे समय जबरदस्त रही। उनका दृष्टिकोण और रवैया शानदार रहा। ’’

पंजाब किंग्स के कप्तान ने खुलासा किया कि उन्हें ‘उंगली में चोट’ लगी है, लेकिन नहीं पता कि यह चोट कितनी गंभीर है।

उन्होंने कहा, ‘‘पता नहीं क्या हुआ है। कल अभ्यास के दौरान मुझे गेंद लगी। जांच करानी होगी। ’’

वहीं घरेलू टीम के कप्तान संजू सैमसन ने अफसोस जताया कि वे पावरप्ले की लय बरकरार नहीं रख पाए।

सैमसन ने कहा, ‘‘विकेट और आउटफील्ड को देखते हुए यह संभव था। हमारे बल्लेबाजी क्रम और पावर-हिटर्स के साथ हमें लगा कि यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमें बस अपना काम पूरा करना है और पारी को खत्म करना है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट