विदेश की खबरें | हम इजराइल के साथ संघर्षविराम के लिए तैयार, लेकिन गाजा में युद्ध पूरी तरह समाप्त होना चाहिए : हमास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमास का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इजराइल गाजा में 60 दिन के संघर्षविराम की शर्तों पर सहमत हो गया है और उन्होंने हमास को चेतावनी दी कि वह इस समझौते को स्वीकार करे, अन्यथा हालात और बिगड़ेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हमास का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इजराइल गाजा में 60 दिन के संघर्षविराम की शर्तों पर सहमत हो गया है और उन्होंने हमास को चेतावनी दी कि वह इस समझौते को स्वीकार करे, अन्यथा हालात और बिगड़ेंगे।

ट्रंप ने यह घोषणा तब की जब वह सोमवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

ट्रंप इजराइल सरकार और हमास पर संघर्ष विराम के साथ ही बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए दबाव बढ़ा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि 60 दिन की अवधि का उपयोग युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए किया जाएगा। हालांकि, इजराइल लगातार कहता रहा है कि वह हमास को समाप्त करने तक जंग जारी रखेगा।

ट्रंप ने कहा कि अगले सप्ताह एक समझौता होने की उम्मीद है।

हमास के अधिकारी ताहिर अल-नुनू ने कहा कि उनका संगठन ‘‘किसी समझौते तक पहुंचने के बारे में गंभीर है और इसके लिए तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि हमास ‘‘किसी भी ऐसी पहल को स्वीकार करने के लिए तैयार है जो स्पष्ट रूप से युद्ध को पूर्ण अंत की ओर ले जाता हो।’’

मिस्र के एक अधिकारी के अनुसार, प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए बुधवार को काहिरा में मिस्र और कतर के मध्यस्थों के साथ हमास के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Dream11 Prediction: शारजाह में आज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स