खेल की खबरें | खराब क्षेत्ररक्षण के कारण हमने मैच गंवाया : गायकवाड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सत्रह साल बाद चेपॉक पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों आईपीएल मैच में मिली पराजय के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने खराब क्षेत्ररक्षण पर हार का ठीकरा फोड़ा ।

चेन्नई, 28 मार्च सत्रह साल बाद चेपॉक पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों आईपीएल मैच में मिली पराजय के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने खराब क्षेत्ररक्षण पर हार का ठीकरा फोड़ा ।

चेन्नई ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को तीन जीवनदान दिये जिन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम को सात विकेट पर 196 रन तक पहुंचाया । चेन्नई को 50 रन से पराजय का सामना करना पड़ा और 2008 के बाद अपने मैदान पर आरसीबी के हाथों उसकी यह पहली हार है ।

गायकवाड़ ने हार के बाद कहा ,‘‘ मुझे अभी भी लगता है कि इस मैदान पर 170 का स्कोर सही था । यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था । खराब क्षेत्ररक्षण के कारण हमने मैच गंवाया । अगर आप 170 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते तो कुछ समय और होता लेकिन 20 रन फालतू देने से पावरप्ले में अलग तरीके से खेलना होता है जो हम नहीं खेल पाये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने कैच टपकाये और उनके बल्लेबाज चौके छक्के लगाते रहे । उनकी रनगति आखिरी ओवर तक धीमी नहीं हुई । हमें लगता है कि फील्डिंग पर हमें काफी मेहनत करनी होगी ।’’

वहीं 51 रन की पारी से ‘प्लेयर आफ द मैच ’ भी चुने गए पाटीदार ने कहा ,‘‘ इस मैदान पर यह अच्छा स्कोर था क्योंकि चौके छक्के लगाना आसान नहीं था ।’’

चेपॉक पर 17 साल बाद मिली जीत पर उन्होंने कहा ,‘‘ यहां जीतना हमेशा खास होता है क्योंकि चेन्नई के प्रशंसक जिस तरह से अपनी टीम की हौसलाअफजाई करते हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट