खेल की खबरें | विश्व कप से पहले टीम की गति और मानसिक मजबूती को बढ़ाने पर काम करना होगा: खांडेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  जूनियर महिला हॉकी के नवनियुक्त कोच और भारत के पूर्व कप्तान तुषार खांडेकर आठ जुलाई से 14 अगस्त तक यहां राष्ट्रीय शिविर के दौरान ‘टीम की गतिशीलता’ और ‘मानसिक दृढ़ता’ को मजबूत करने पर ध्यान देंगे।

बेंगलुरु, सात जुलाई  जूनियर महिला हॉकी के नवनियुक्त कोच और भारत के पूर्व कप्तान तुषार खांडेकर आठ जुलाई से 14 अगस्त तक यहां राष्ट्रीय शिविर के दौरान ‘टीम की गतिशीलता’ और ‘मानसिक दृढ़ता’ को मजबूत करने पर ध्यान देंगे।

भारतीय टीम 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप की तैयारियों के लिए यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्र में अभ्यास करेगी। टीम के इस शिविर के लिए 39 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है।

    पिछले महीने जापान में जूनियर महिला एशिया कप के फाइनल में कोरिया को 2-1 से शिकस्त देने के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं। यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने इस खिताब को अपने नाम किया।

खांडेकर ने कहा कि अगर भारत को इस साल के अंत में इस वैश्विक आयोजन में सफल होना है तो प्रशिक्षण शिविर ‘महत्वपूर्ण’ होगा।

खांडेकर ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हमारा ध्यान अब टीम की हालिया सफलता (जूनियर एशिया कप में) को आगे बढ़ाने और हमारे अगले प्रमुख टूर्नामेंटों विशेष रूप से प्रतिष्ठित जूनियर विश्व कप में अधिक ऊंचाई छूने पर है। इस विश्व कप में कुछ ही महीने का समय बचा है।’’

भारत ने जूनियर एशिया कप जीतने के आधार पर जूनियर विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफिकेशन हासिल की है।

खांडेकर ने कहा, ‘‘प्रशिक्षण शिविर टीम के लिए अपनी रणनीति को बेहतर बनाने, अपनी तकनीक में सुधार करने और खेल की गति बढ़ाने के लिए अहम होगा।  हम इसके अलावा अनुशासन, टीम वर्क और मानसिक दृढ़ता के महत्व पर जोर देंगे।’’

राष्ट्रीय शिविर के लिए चुने गये खिलाड़ी:

कुरमापु राम्या, माधुरी किंडो, नीलम, महिमा टेटे, ममिता ओरम, निशि यादव, मंजू चौरसिया, काजल बारा, क्षेत्रीमायुम सोनिया देवी, हिना बानो, ऋतिका सिंह, ज्योति एडुला, ज्योति सिंह, अश्विनी कोलेकर, प्रियंका यादव , निकिता टोप्पो, अनीशा साहू, तरनप्रीत कौर, मुदुगुला भवानी, दीपिका सोरेंग, चंदना जे, काजल सदाशिव आटपाडकर, दीपी मोनिका टोप्पो, रुतुजा दादासो पिसल, प्रीति, अन्नू, योगिता, अदिति माहेश्वरी, भूमिक्षा साहू, निरुपमा, रितन्या साहू, मुनमुनी दास , अंजलि बरवा, साक्षी राणा, पूजा साहू, खुशबू खान, मनश्री नरेंद्र शेडगे, सुजाता कुजूर और रोपनी कुमारी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी