खेल की खबरें | हमारे पास शीर्ष क्रम की कई बल्लेबाज, सभी को मौके मिलेंगे: हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम में शीर्ष क्रम की कई बल्लेबाज हैं और भारत की सभी प्रारूपों की नई कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में सभी को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

दाम्बुला, 22 जून भारतीय टीम में शीर्ष क्रम की कई बल्लेबाज हैं और भारत की सभी प्रारूपों की नई कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में सभी को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना, आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा, साभिनेनी मेघना और यस्तिका भाटिया भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हैं।

स्मृति की गैरमौजूदगी में फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ शेफाली और यस्तिका ने पारी का आगाज किया था।

हरमनप्रीत ने श्रृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हमारे पास शीर्ष क्रम की कई बल्लेबाज हैं, उनमें से तीन या चार सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल सकती हैं। लेकिन जब बात इस टीम की आती है तो सभी को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और हमें जब भी मौका मिले तो हमें उसका सर्वश्रेष्ठ फायदा उठाना होगा। हमाने पास कई ऐसी बल्लेबाज हैं जो किसी भी स्थान पर खेल सकती हैं। हम सभी को उस स्थान पर बल्लेबाजी का मौका देने का प्रयास करेंगे जहां वे सहज हैं।’’

हरमनप्रीत ने प्रतिभावान आलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्ज का भी समर्थन किया जिन्हें पिछले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी लेकिन श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए उन्होंने टीम में वापसी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जेमिका अनुभवी खिलाड़ी है। वह निश्चित तौर पर टी20 श्रृंखला में अहम भूमिका निभाएगी।’’

कप्तान ने स्वीकार किया कि सभी खिलाड़ियों को हर समय बराबरी का मौका देना संभव नहीं होगा लेकिन यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह सभी से बात करके बड़े टूर्नामेंट के लिए आदर्श टीम संयोजन तैयार करें।

इस श्रृंखला के सीधे प्रसारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि अब तक की स्थिति के अनुसार पहले मैच का श्रीलंका क्रिकेट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\