देश की खबरें | हम समाचार और यूट्यूब इंटरव्यू नहीं देखते: प्रधान न्यायाधीश गवई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय को ‘आख्यानों’ से प्रभावित नहीं होने की अपील करने वाली एक टिप्पणी पर प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति की। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम समाचार नहीं देखते, ना ही यूट्यूब पर साक्षात्कार देखते हैं।’’

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय को ‘आख्यानों’ से प्रभावित नहीं होने की अपील करने वाली एक टिप्पणी पर प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति की। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम समाचार नहीं देखते, ना ही यूट्यूब पर साक्षात्कार देखते हैं।’’

प्रधान न्यायाधीश गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ स्वत: संज्ञान लेकर एक मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें ईडी द्वारा वरिष्ठ वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को उनके संबंधित मुवक्किलों को कानूनी सलाह देने के लिए तलब किया गया था।

केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चिंताओं को साझा किया और कहा कि इस मुद्दे को उच्चतम स्तर पर उठाया गया है और जांच एजेंसी को कहा गया है कि वह वकीलों को कानूनी सलाह देने के लिए नोटिस जारी नहीं करे।

हालांकि, मेहता ने झूठे आख्यान गढ़कर संस्थानों को बदनाम करने के प्रयासों की ओर इशारा किया।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा, ‘‘जहां तक सामान्य टिप्पणियों का सवाल है, कभी-कभी व्यक्तिगत मामलों के आधार पर गलत व्याख्या की जाती है। मैं यह कह रहा हूं, ईडी नहीं, यहां एक संस्था के खिलाफ आख्यान गढ़ने का ठोस प्रयास किया गया है। पीठ को कुछ मामलों में अतिक्रमण का पता चल सकता है...।’’

इस प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम कई मामलों में यह (ईडी द्वारा अतिक्रमण) पा रहे हैं, ऐसा नहीं है कि हम यह नहीं पा रहे हैं।’’

प्रधान न्यायाधीश गवई, जो एक हफ्ते पहले अस्वस्थ थे, ने कहा, ‘‘हम समाचार नहीं देखते, यूट्यूब इंटरव्यू नहीं देखे। केवल पिछले हफ्ते ही मैं कुछ फिल्में देख पाया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी