खेल की खबरें | हम बायें हाथ के या दाहिने हाथ के गेंदबाजों को नहीं देखते, विकेट तो विकेट होता है : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ पहले दो वनडे में भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की विफलता को ज्यादा तूल नहीं दिया ।

विशाखापत्तनम, 19 मार्च कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ पहले दो वनडे में भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की विफलता को ज्यादा तूल नहीं दिया ।

स्टार्क ने पहले वनडे में तीन विकेट लिये हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन रविवार को दूसरे वनडे में पांच विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को दस विकेट से जीत दिलाई ।

रोहित ने कहा कि टीम प्रबंधन को इसे लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्यांकि दाहिने हाथ के तेज गेंदबाजों ने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ जब विरोधी टीम में शानदार गेंदबाज है तो वह विकेट लेगा ही । वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आउट करने की कोशिश करेगा । दाहिने हाथ का गेंदबाज हो या बायें हाथ का, वह विकेट लेगा ही ।हम दाहिने या बायें हाथ के बारे में नहीं सोचते, विकेट तो विकेट ही है । विकेट गिरना चिंता का विषय है । हम इस पर आत्ममंथन करेंगे ।’’

भारत के पास बल्लेबाजी क्रम में दो खब्बू बल्लेबाज रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल थे जिन्हें स्टार्क का सामना करने के लिये ऊपर भेजा जा सकता था लेकिन रोहित ने कहा कि यह दाव उलटा भी पड़ सकता था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह कर सकते थे । लेकिन अगर ऊपर आकर वे जल्दी आउट होते तो फिर कुछ और बात कही जाती । ऐसा ही होता है । नाकाम होने पर तरह तरह की बातें होती है । हम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनौती का सामना करने के लिये उतारने की कोशिश करते हैं । आज हम नाकाम रहे लेकिन चेन्नई में शायद ऐसा नहीं होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\