ताजा खबरें | हमने लाखों करोड़ रुपये की बचत का इस्तेमाल ‘शीश महल’ बनाने में नहीं किया: मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अलग-अलग योजनाओं से लाखों करोड़ रुपये की बचत की, लेकिन इसका उपयोग ‘शीशमहल’ बनाने पर नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए किया है।

नयी दिल्ली, चार फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अलग-अलग योजनाओं से लाखों करोड़ रुपये की बचत की, लेकिन इसका उपयोग ‘शीशमहल’ बनाने पर नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए किया है।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में पीएम संग्रहालय बनाने, सरदार पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी बनाने, अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और तीन तलाक समाप्त करने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि जब सत्ता सेवा बन जाए तब राष्ट्र निर्माण होता है और जब सत्ता को विरासत बना दिया जाए तो लोकतंत्र खत्म हो जाता है।

उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब दिया।

प्रधानमंत्री के जवाब के बाद लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को अस्वीकार करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले ‘शीशमहल’ (केजरीवाल का पूर्व आधिकारिक निवास) का मुद्दा उठाया।

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का आरोप है कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते अपने आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए और ‘शीश महल’ बनवाया।

मोदी ने कहा, ‘‘पहले अखबारों की सुर्खियां होती थीं- इतने लाख के घोटाले... 10 साल हो गए, घोटाले न होने से देश के लाखों करोड़ रुपये बचे हैं, जो जनता जनार्दन की सेवा में लगे हैं।’’

उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कुछ नेताओं का फोकस (ध्यान) जकूजी पर, स्टाइलिश शॉवर पर है, लेकिन हमारा फोकस हर घर जल पहुंचाने पर है।’’

उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों का कबाड़ बेचे जाने से सरकार को 2300 करोड़ रुपये की आय होने, इथेनॉल ब्लेंडिंग के निर्णय से एक लाख करोड़ रुपये की बचत होने, आयुष्मान योजना, जन औषधि केंद्रों, नल से शुद्ध जल मिलने और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से परिवारों को होने वाली बचत का उल्लेख किया।

मोदी ने सत्ता पक्ष की दीर्घा की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘संविधान को मजबूती देने के लिए संविधान की भावना को जीना पड़ता है और हम वो लोग हैं जो संविधान को जीते हैं।’’

उन्होंने गांधी परिवार की ओर परोक्ष इशारा करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में कुछ परिवारों ने अपने संग्रहालय बनाकर रखे हैं। लेकिन लोकतंत्र की भावना क्या होती है, हमने पीएम संग्रहालय बनाकर दिखाया और देश के प्रथम प्रधानमंत्री से लेकर मेरे पूर्व तक के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यों को उसमें संजोया गया है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम जहर की राजनीति नहीं करते। हम देश की एकता को सर्वोपरि रखते हैं। इसलिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंचा प्रतिमा बनाई जबकि वह भाजपा के या जनसंघ के नहीं थे।’’

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कुछ दिन पहले दिए गए एक बयान को लेकर उन पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश का दुर्भाग्य है कि आजकल कुछ लोग अर्बन नक्सल की खुलेआम बोल रहे हैं और ‘इंडियन स्टेट’ को चुनौती दे रहे हैं। ये अर्बन नक्सली न संविधान को समझ सकते हैं, न देश को।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\