PAK vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य अधिकारी डेविड वाइट ने कहा- धमकी मिलने के बाद हम पाकिस्तान में नहीं रह सकते थे

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड वाइट ने कहा कि न्यूजीलैंड को पाकिस्तान का दौरा करने के फैसले पर खेद नहीं है लेकिन ‘विशिष्ट और विश्वसनीय’ धमकी मिलने के बाद टीम को उस देश में नहीं रखा जा सकता था.

डेविड वाइट (Photo Credits: Twitter)

ऑकलैंड, 19 सितंबर: न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड वाइट ने कहा कि न्यूजीलैंड को पाकिस्तान का दौरा करने के फैसले पर खेद नहीं है लेकिन ‘विशिष्ट और विश्वसनीय’ धमकी मिलने के बाद टीम को उस देश में नहीं रखा जा सकता था. न्यूजीलैंड का 34 सदस्यीय दल शनिवार की रात को विशेष विमान से इस्लामाबाद से दुबई पहुंच गया. टीम के सदस्य 24 घंटे तक पृथकवास पर रहेंगे जिसके बाद 24 सदस्य अगले सप्ताह तक वापस न्यूजीलैंड लौट जाएंगे. टीम के बाकी सदस्य यूएई में ही रहेंगे और 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे.

वाइट ने बयान में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि यह पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के लिये बेहद मुश्किल समय रहा है तथा हम उनके मुख्य कार्यकारी वसीम खान और उनकी टीम का पेशेवर रवैया अपनाने और खिलाड़ियों की देखभाल करने के लिये आभार व्यक्त करना चाहते हैं.’’ न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था. इसका कारण उसने टीम की सुरक्षा को गंभीर खतरा बताया था. वाइट ने कहा, ‘‘मैं यही कह सकता हूं कि हमें सलाह दी गयी कि यह टीम के खिलाफ विशिष्ट और विश्वसनीय धमकी थी.’’

यह भी पढ़ें- PAK vs NZ: दौरा रद्द होने से तिलमिलाए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का फूटा गुस्सा, कहा- इससे अच्छा तो यही होता कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान आती ही नही

उन्होंने कहा, ‘‘नतीजे पर पहुंचने से पहले हमारी न्यूजीलैंड सरकार के अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत हुई तथा पीसीबी को सूचित करने के बाद हम समझते हैं कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच टेलीफोन पर भी बातचीत हुई थी.’’ वाइट ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हमें जो सलाह दी गयी थी उसे देखते हुए हम उस देश में नहीं रुक सकते थे.’’

न्यूजीलैंड की टीम 11 सितंबर को पाकिस्तान पर पहुंची थी। यह 18 वर्षों में उसका पाकिस्तान का पहला दौरा था जिसमें उसे तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे. रेडियो न्यूजीलैंड के अनुसार वाइट ने कहा, ‘‘हमें दौरा करने के फैसले पर खेद नहीं है लेकिन खतरा बढ़ने के बाद शुक्रवार को सब कुछ बदल गया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड