खेल की खबरें | हम गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाए : हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड के हाथों चार विकेट से हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए शनिवार को यहां कहा कि उनके बल्लेबाज गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाए।

मुंबई, नौ दिसंबर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड के हाथों चार विकेट से हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए शनिवार को यहां कहा कि उनके बल्लेबाज गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाए।

भारतीय टीम टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने यह मैच जीत कर तीन मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल की।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा,‘‘हम हमेशा सकारात्मक रवैए के साथ खेलना चाहते हैं लेकिन दुर्भाग्य से हमारे कुछ बल्लेबाज गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाए। इसके अलावा इंग्लैंड ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने हमें खुलकर नहीं खेलने दिया।’’

उन्होंने कहा,‘‘अगर हमने 30-40 रन और बनाए होते तो इससे बड़ा अंतर पैदा होता लेकिन मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हमने आखिर तक हार नहीं मानी।’’

दोनों टीम के बीच तीसरा और अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा तथा इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा कि उनकी टीम क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे सलामी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं था और रेणुका सिंह ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हमारा लक्ष्य पावर प्ले में अधिक से अधिक रन बनाना और विकेट नहीं गंवाना था। हमें इसके बाद टेस्ट मैच खेलना है और उससे पहले हम इस श्रृंखला को 3-0 से जीतना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\