देश की खबरें | कर्नाटक में हम पूरी तरह एकजुट, भाजपा डूबता जहाज: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में उसके सभी नेता एकजुट हैं और प्रदेश की ‘40 प्रतिशत कमीशन’ वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अब राज्य में ‘डूबता जहाज’ है, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नहीं बचा सकते।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में उसके सभी नेता एकजुट हैं और प्रदेश की ‘40 प्रतिशत कमीशन’ वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अब राज्य में ‘डूबता जहाज’ है, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नहीं बचा सकते।

मुख्य विपक्षी दल ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब उसके वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा मुख्यमंत्री पद पर कथित तौर पर अपना दावा पेश करने से जुड़ी खबर आई थी।

पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला और खुद सिद्धरमैया ने कहा कि एक टेलीविजन चैनल ने पूर्व मुख्यमंत्री की बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी के कर्नाटक प्रभारी सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक में भाजपा के विधायक और नेता पार्टी छोड़ रहे हैं....भाजपा डूबता जहाज है। इसे न तो प्रधानमंत्री और न ही बोम्मई सरकार बचा सकती है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। भाजपा में अफरा-तफरी मच गई है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का सम्मान नहीं हो रहा है, येदियुरप्पा का रोजाना अपमान हो रहा है।’’

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा घबराई हुई है, इसलिए मनगढ़ंत खबरें प्रसारित करने और बातों को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पद और सत्ता के लिए नहीं लड़ रहे हैं। आकांक्षा रखना राजनीति में अच्छी बात है। लेकिन हमारी सबसे पहली आकांक्षा यह है कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई जाए... कांग्रेस में सभी लोग एकजुट होकर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए लड़ रहे हैं।’’

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘एक साक्षात्कार में की गई मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैंने यह कहा था कि मुख्यमंत्री पद की आकांक्षा रखने में कुछ गलत नहीं है, लेकिन आखिर में नवनिर्वाचित विधायक राय देंगे और आलाकमान नेता तय करेगा। मेरी इस बात को गलत ढंग से प्रस्तुत कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में लहर है। राज्य में 40 प्रतिशत कमीशन सरकार है, जिसे जनता हटाना चाहती है।’’

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘हमारा मकसद सिर्फ भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाना है। हम सब मिलकर यह करेंगे।’’

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई। उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द जारी की जाएगी। कांग्रेस ने पिछले दिनों 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड