देश की खबरें | वायनाड भूस्खलन: जिला प्रशासन की मसौदा सूची के अनुसार 138 लोग लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी केरल के वायनाड जिले में करीब एक हफ्ते पहले हुए भीषण भूस्खलन के बाद से 138 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी की शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

वायनाड (केरल), सात अगस्त उत्तरी केरल के वायनाड जिले में करीब एक हफ्ते पहले हुए भीषण भूस्खलन के बाद से 138 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी की शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के राशन कार्ड और मतदाता रिकॉर्ड के आधार पर 138 लापता लोगों की मसौदा सूची तैयार की गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया, “लापता लोगों की सूची ग्राम पंचायत, एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस), जिला शिक्षा कार्यालय, श्रम कार्यालय, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आदि के आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलान के बाद तैयार की गई है।”

इसमें कहा गया है कि शिविरों में और अपने रिश्तेदारों के साथ रहने वाले या अस्पतालों में भर्ती लोगों तथा जिनकी मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कहा कि यह पहली मसौदा सूची थी और जनता इसे देख सकती है तथा यदि उनके पास लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी है तो वे प्राधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।

प्रशासन ने विज्ञप्ति में कहा कि प्राप्त जानकारी और किए गए सत्यापन के आधार पर सूची में आगे और परिवर्तन किए जाएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया, “मसौदा सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और जिलाधिकारी के सोशल मीडिया अकाउंट और उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध होगी।”

इसमें कहा गया है कि लापता व्यक्तियों की सूची के संबंध में लोग उपलब्ध कराए गये फोन नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

इस बीच भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्रों से लापता लोगों की तलाश नौवें दिन भी जारी रही, जिसमें सेना और नौसेना सहित विभिन्न बलों के 1,026 कर्मी और 500 से अधिक स्वयंसेवक तथा भारी मशीनरी तैनात की गई है।

वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में 30 जुलाई को हुए विनाशकारी भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू