Pakistan Cricket: पाकिस्तान का हेड कोच बनने पर शेन वाटसन ने अभी नहीं लिया फैसला, PCB ने मुंहमांगी सैलरी देने को तैयार

आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन ने अभी तक पाकिस्तान का मुख्य कोच बनने के बारे में फैसला नहीं लिया है हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी फीस की मांग स्वीकार कर ली है.

Shane Watson (Photo Credit: ANI)

Pakistan Cricket: कराची, 14 मार्च आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन ने अभी तक पाकिस्तान का मुख्य कोच बनने के बारे में फैसला नहीं लिया है हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी फीस की मांग स्वीकार कर ली है. बोर्ड के सूत्रों के अनुसार वाटसन ने सालाना 20 लाख डॉलर मांगे हैं जो प्रतिमाह करीब सो चार करोड़ रूपये होते हैं. यह पाकिस्तान में किसी विदेशी कोच की सबसे ज्यादा फीस होगी. पाकिस्तान के पूर्व विदेशी कोच रिचर्ड पायबस, बॉब वूल्मर, ज्यौफ लॉसन, डेव वाटमोर, ग्रांट ब्राडबर्न और मिकी आर्थर को इससे काफी कम फीस दी गई थी. यह भी पढ़ें: घर में लगी आग से अपने कुत्ते को बचाने के प्रयास में झुलसे पूर्व UFC चैंपियन मार्क कोलमैन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

सूत्र ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया में वाटसन का परिवार है और अमेरिकी मेजर लीग से भी उसका करार है.  वह सारे विकल्पों पर विचार कर रहा है क्योंकि बोर्ड चाहता है कि वह अधिकतम समय पाकिस्तान में बिताये और घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करे.’’

उन्होंने कहा कि वाटसन अनुबंध पर हस्ताक्षर करने में समय ले रहे हैं क्योंकि पीसीबी में और कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव हो रहे हैं.  वाटसन इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कोच हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोचिंग कर चुके हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें इसका अनुभव नहीं है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स